
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल ने ‘ई-कचरा मुक्त भविष्य’ की ओर बढ़ाए अपने कदम

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यालय में ‘सीबीएसई’ के दिशानिर्देशों के अनुसार ‘मिशन लाइफ’ के अंतर्गत ‘ई-कचरा जागरूकता और संग्रह अभियान’ का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर में ‘इको क्लब’ द्वारा आयोजित इस विशेष ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ़ सदस्यों ने अपने घरों से भारी मात्रा में अनुपयोगी व खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्कूल में जमा करवाए। इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रदूषण, उसके खतरों और स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर इसके प्रभाव के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को ई-कचरा के प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया गया।
● इस विशेष अभियान के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ़ सदस्यों द्वारा जमा करवाए गए खराब चार्जर, केबल, ईयरफोन, रिमोट, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को स्कूल प्रबंधन द्वारा सुरक्षित और वैज्ञानिक रीसाइक्लिंग के लिए प्रमाणित रीसायकलर्स को सौंप दिया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को ई-कचरे के दुष्प्रभावों से बचाना और विद्यार्थियों को इसके निदान के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि ‘ई कचरा प्रबंधन’ के इस मिशन में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जिस उत्साह के साथ भागीदारी की है वह अत्यंत सराहनीय है। यह ‘ई-कचरा मुक्त भविष्य’ की दिशा में हमारा एक बड़ा योगदान होगा।
● डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल भाषणों या बातों से नहीं, बल्कि ‘ई कचरा प्रबंधन’ जैसे सार्थक प्रयासों से ही संभव हो सकता



