SliderUncategorizedपंजाब

भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विश्वकर्मा भवन में टेका माथा, लिया आशीर्वाद

जालंधर : भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने फोकल प्वाइंट स्थित विश्वकर्मा भवन में नतमस्तक होकर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की की कामना की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी देशवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को सृजन, निर्माण, कला और शिल्प का देवता माना जाता है। उनका जीवन हमें मेहनत, हुनर, लगन और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज और देश के निर्माण में कारीगरों, श्रमिकों और मेहनतकश लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Back to top button