Sliderराष्ट्रिय

दिग्गज फिल्ममेकर भारतीराजा का निधन

दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर और एक्टर भारतीराजा का बुधवार को सुबह चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। पिछले काफी समय से वहस्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।भारतीराजा के निधन की आधिकारिक पुष्टि तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल के सदस्यों द्वारा की गई। काउंसिल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सिनेमा जगत के सबसे वरिष्ठ मार्गदर्शकों में से एक, श्री भारतीराजा अब हमारे बीच नहीं रहे।

Related Articles

Back to top button