
दिल्ली: 1982 का फीफा विश्व कप जिताने वाले और एसी मिलान के महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी आज एसी मिलान ने दी। क्लब ने मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया। एसी मिलान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, आज पूरा एसी मिलान परिवार ही नहीं बल्कि क्लब का गौरवशाली इतिहास भी शोक में डूबा हुआ है। अगस्त 2025 में बारेसी के फेफड़े में गांठ निकालने के लिए सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उनका इम्यूनोथेरेपी से इलाज चल रहा था। उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति इस वर्ष फरवरी में मिलान-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में रही थी जहां उन्होंने पूर्व इंटर मिलान खिलाड़ी ज्यूसेपे बर्गोमी के साथ सैन सिरो स्टेडियम में ओलंपिक मशाल लेकर प्रवेश किया था।