Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली की हवा फिर बनी ज़हरीली कई इलाकों में AQI 333 के पार

दिल्ली: शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग और कोहरा छाया रहा। राजधानी की हवा की गुणवत्ता AQI 333 दर्ज की गई, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आता है और कल से थोड़ा ज़्यादा है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार, शुक्रवार को इस साल दिसंबर की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही, न्यूनतम तापमान 5.6°C तक गिरा। CPCB के अनुसार सुबह 7 बजे के रीडिंग में मुंडका में AQI 381 सबसे खराब रहा। राजधानी के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 35 ने बहुत खराब और 4 ने खराब एयर क्वालिटी दर्ज की।IMD के अनुसार, शनिवार को हल्का कोहरा रहेगा। तापमान 8°C से 23°C के बीच रहेगा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.5°C और न्यूनतम 5.6°C दर्ज किया गया। ह्यूमिडिटी सुबह 100% तक बढ़ी और शाम को 68% रही

Related Articles

Back to top button