Sliderअन्य राज्य

युवती की फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से मौत

उतार प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले की एक युवती की फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से मौत हो गई है। जिले की 20 वर्षीय शिफा की शादी उझारी निवासी अकरम के साथ हुई। अकरम वर्तमान में दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। शिफा ने इलाज़ के दौरान बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, मैगी, चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर और मोमोज जैसे फास्ट-फूड का अत्यधिक सेवन करने से उसके पैनक्रियाज में गंभीर संक्रमण हो गया, जिसका असर धीरे-धीरे दिमाग पर भी पड़ने लगा। सात जनवरी को पेट दर्द के बाद स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई। हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया, शिफा फास्ट-फूड की शौकीन थी और घर का खाना कम ही खाती थी। जिले में पिछले कुछ हफ्तों में फास्ट-फूड से जुड़ी यह तीसरी मौत बताई जा रही है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को अमरोहा शहर के मोहल्ला अफगानान निवासी मंसूर खान की 16 वर्षीय बेटी आहना की मौत एम्स में हो चुकी है

Related Articles

Back to top button