Sliderअन्य राज्य

नवजात बच्चों का हवाई किराया बढ़ा, IndiGo का यात्रियों को झटका

अहमदाबाद: IndiGo ने अपने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए घरेलू उड़ानों के लिए किराए और अन्य सेवाओं के शुल्कों में बढ़ोतरी की है। एयरलाइन ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों के किराए में 1,000 रुपये का सीधा इजाफा कर दिया है। अब माता-पिता को अपनी गोद में बच्चे को बैठाकर यात्रा कराने के लिए 2,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि उड़ानों में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग से सीट आवंटित नहीं की जाती, लेकिन यात्रा के दौरान बुकिंग के समय शिशु की जानकारी देना अनिवार्य है।देशभर में हर साल 10 लाख से अधिक नवजात शिशु अपने माता-पिता के साथ हवाई सफर करते हैं। प्रतिदिन लगभग 1,850 घरेलू उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो को किराए में की गई इस बढ़ोतरी से सालाना करीब 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button