Sliderअन्य राज्य

जम्मू जिले में सुरक्षा में बड़ी चूक ,ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी पुलिस पर हमला कर फरार

जम्मू; जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है आरएस पुरा इलाके में बने जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से तीन कैदी पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए इस हमले में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में से दो कैदी पाकिस्तानी थे जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है ऑब्जर्वेशन होम में रोजमर्रा की ड्यूटी के दौरान तीन कैदियों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर एक कैदी ने पिस्तौल निकाल ली इसके बाद गोली चलाकर तीनों कैदी मौके से फरार हो गए घटना ऑब्जर्वेशन होम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई हैहमले में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया डॉक्टरों के मुताबिक दोनों जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है और वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस ने फरार हुए तीनों कैदियों की पहचान कर ली है एक कैदी स्थानीय निवासी है, जबकि दो कैदी पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं

Related Articles

Back to top button