जालंधर: पंजाब में बढ़ती गर्मी से एक बार फिर लोगों को राहत मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार शनिवार को लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 मई को राज्य में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देश के 15 राज्यों में भी मौसम के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब की बात करें तो राज्य के 6 जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर, मुक्तसर और फाजिल्का में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज चमक के साथ बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।इसके अलावा आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 20 मई तक राज्य के कई जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते फिर से एक बार लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा