Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत

दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेज़ी देखी जा रही है। हाल ही में दिल्ली से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह राजधानी में इस वेरिएंट से पहली मौत का मामला बताया जा रहा है।अस्पताल में भर्ती से पहले नहीं थे कोरोना के लक्षणबताया जा रहा है कि महिला को पेट में असहनीय दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच में ‘Acute Intestinal Obstruction’ की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने आपातकालीन सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद रूटीन जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला को पहले से कोई कोरोना के लक्षण नहीं थे।दिल्ली में बीते 24 घंटों में 56 नए केस सामने आए हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या अब 200 के पार पहुंच चुकी है। अब तक राजधानी में 294 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से घबराने की नहीं, सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button