Sliderपंजाब

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जाने दाम

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल बनी हुई है इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने 6 अगस्त के लिए देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं हालांकि ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जरूर देख लें 6 अगस्त को किस शहर में कितना है पेट्रोल का रेटदिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
मुंबई: पेट्रोल 111.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
कोलकाता: पेट्रोल 113.43 रुपये प्रति लीटर है
चेन्नई: पेट्रोल 107.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं ब्रेंट क्रूड 79.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जिसमें 0.18% की गिरावट दर्ज की गई वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 74.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा और इसमें 0.35% की मामूली गिरावट देखने को मिलीभारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो देश का आयात बिल बढ़ सकता है इससे महंगाई पर भी दबाव बढ़ने की आशंका रहती है साथ ही, हाल के महीनों में कई बार बढ़ चुके पेट्रोल और डीजल के दामों में आगे भी बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है

Related Articles

Back to top button