Sliderपंजाब

पंजाब शिवसेना उपाध्यक्ष व शहरी अध्यक्ष गिरफ्तार

तरनतारन : शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू को गत रात तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय तरनतारन शहरी अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार 2 दिन पहले शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद जिले के एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने मामले को गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह पूरा नाटक रचा था जबकि पहले उसके पास एक ही कर्मचारी था, जिसे बढ़ाना चाहता थापुलिस ने मामले की आगे की जांच करते हुए अमनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में फोरेंसिक टीम की जांच ने इस बात की पुष्टि हुई है कि गोलियां पिस्तौल से चलाई गई थीं

Related Articles

Back to top button