Sliderपंजाब

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान

जालंधर: मानसा में परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस बीच, मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की करते हुए कहा है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। वहीं जालंधर के गुरु नानक मिशन चौंक पर अकाली दल के नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।जहां मौके पर पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर बस में उन्हें गुरु नानक मिशन चौक से ले गई है। दरअसल, आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर शहर भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं शहर में अभी बाजार बंद का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ देर रात स्कूल प्रबंधकों द्वारा भी अभिभावकों को मैसेज करके छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था। दरअसल, पंजाब के सभी शहरों, कस्बों और गांवों के लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में बंद के आह्वान को सफल बनाएं और परमिंदर सिंह झोटा के इंसाफ के लिए आवाज उठाएं।भारी बारिश के बावजूद लोगों से इंसाफ की मांग में एकजुट होने का आह्वान किया गया है। बता दें कि परविदंर सिंह झोटा की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उसे राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया डीआइजी हरजीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की थी।

Related Articles

Back to top button