SliderUncategorizedपंजाब

नीमा जालंधर ने स्कूली बच्चों को पेयजल की बोतलें की वितरित

जालंधर। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए नीमा जालंधर कई तरह के समाजिक कार्य करती रहती है। इस बार गर्मी के मौसम के चलते नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, जालंधर शाखा ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय, बस्ती पीरदाद के छात्रों क़ो पानी की बोतल वितरण की।

इस बारे में संस्था के प्रधान डॉ एसपी डालिया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से चल रहे गर्मी के मौसम के दौरान बच्चों क़ो सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर बच्चों के पास गर्मी में ठंडा पानी रखने के लिए बोतल नहीं होती है, जिसके चलते नीमा जालंधर ने इस जिम्मेदारी क़ो निभाते हुए बच्चों क़ो पानी की बोतल वितरित की है।
इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने संस्था का धन्यवाद किया व उनके इस नेक कार्य के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सब क़ो अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ऐसे नेक कार्य करते रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button