Sliderअन्य राज्य

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज पहले चरण के विधानसभा चुनाव शुरू

कोलकाता: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु मे आज 23 अप्रैल को पहले चरण के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश की कुल 294 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में आज 16 जिलों में 152 सीटों पर वोटिंग चल रही है, जो सुबह 7 बजे शुरू हुए। वहीं दूसरे चरण के मतदान 142 सीटों पर 29 अप्रैल को होंगे। 4 मई 2026 को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के मतदान उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल अंचल के 5 जिलों में होने हैं। मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम ब‌र्द्धमान की 9, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झारग्राम की 4, पुरुलिया की 9 और बांकुड़ा की 12 सीटों पर आज वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीनों कैद हो जाएगी बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल में करीब 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिला मतदाता हैं। 1 करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 400 किन्‍नर मतदाता भी हैं। यह सभी लोग मिलकर पहले चरण के 1478 चुनाव उम्मीदवारों की किस्मत को EVM मशीनों में कैद करेंगे, जिसके ताले 4 मई 2026 को पूरी दुनिया के सामने खोले जाएंगे।
तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ द्रविड़ मनेत्र कषगम के नेतृत्व वाले गठबंधन और उसके मुख्य प्रतिद्वंदी अन्नाद्रमुक-भारतीय जनता पाटर्ी गठबंधन के बीच है। इस बार अभिनय की दुनिया से राजनीति के अखाड़े में उतरे अभिनेता सी जोसफ विजय की पाटर्ी तमिलगा वेत्री कषगम ने कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button