

जालंधर
सराफा बाजार इलाके में पिछले कई दिनों से पावरकट की समस्या विकराल हो चुकी है। दिन के अधिकतर समय बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे गोल्ड व्यापारियों का कारोबार करना मुश्किल हो गया है। इस बीच वीरवार को गोल्ड व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान उन्होंने पावरकाम के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए इलाके में बिजली की सप्लाई को सुनिश्चित करने की मांग रखी।
इस दौरान गोल्ड कारोबारी व समाज सेवक वरुण चोपड़ा तथा जालंधर स्वर्णकार संघ के चेयरमैन शिव चौहान ने कहा कि दिन के अधिकतर समय पावरकट के कारण इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे। जिसके चलते कुछ समय बाद ही दुकानों पर पंखे व लाइटें भी बंद हो जाती हैं। ऐसे में कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर कई बार पावरकाम का ध्यान इस तरफ लाया जा चुका है। बावजूद अभी तक व्यापारियों को समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिले हैं। इसी तरह बाजार के व्यापारी संत कुमार चोपड़ा सहित व्यापारियों ने कहा कि गर्मी व उमस के बीच रोजाना लग रहे पावरकट से कारोबार करना मुश्किल हो गया है। यहीं कारण है कि कई दुकानदार दुकानें बंद करने के निर्धारित समय से पहले ही शटर गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सराफा बाजार में पावरकट की समस्या का जल्द समाधान ना किया गया तो व्यापारी रोष प्रदर्शन तेज करने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान व्यापारियों ने पावरकाम की व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शिव चोहान
दीपक निश्चल
वरुण चोपड़ा
अनमोल महाजन
चंदर मोहन
भीम सैन
मोहन राय
रवि
चंद
चिंटू कपूर



