पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. में नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन

हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के दिशा-निर्देशन में हवन यज्ञ से नव वर्ष का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सर्वप्रथम सभी को नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सक्रिय सकारात्मक मन तथा घर परिवार में सुख समृद्धि हेतु परमात्मा से प्रार्थना की। उन्होंने भारतीय संस्कृति की धरोहर को अपनाने एवं आर्य समाज की शिक्षाओं को अपनाकर समाज के उत्थान एवं समाज की उन्नति के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी नॉन टीचिंग सदस्यों ने भाग लिया एवं अपने विचार सभी के साथ सांझा किए। परपरानुसार जिन लोगों के जन्मदिन इस माह में थे, प्राचार्या जी ने उन्हें महाविद्यालय की ओर से भेंट देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुश्री जसबीर, सुश्री अमनप्रीत कौर, सुश्री सुखजीत, माली प्रेम कुमार, सुप्रिटेंडेंट अकाउंटस श्री पंकज ज्योति ने अपने-अपने विचार सभा के साथ सांझा किए। यज्ञ सपादन संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने किया। शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण से यज्ञ सपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button