दिल्ली: WhatsApp अपने वेब वर्जन के लिए ग्रुप वॉयस कॉलिंग और ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आ रहा है फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन में की जा रही है इसके बाद यूजर्स बिना WhatsApp Desktop ऐप और बिना फोन के भी ब्राउजर के जरिए ग्रुप कॉल कर सकेंगे WhatsApp के नए फीचर्स और अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने वेब वर्जन की कॉलिंग सर्विस को और ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी कर रही है यह अपडेट जल्द ही अधिक यूजर्स तक पहुंच सकता है WhatsApp पहले से ही वेब वर्जन पर वन-टू-वन वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट देता है हालांकि अब तक ग्रुप कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं थी नए अपडेट के साथ यह कमी भी पूरी होने जा रही है अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के ब्राउजर में WhatsApp Web ओपन करना होगा इसके बाद कॉल बटन पर क्लिक करने पर वॉयस कॉल और वीडियो कॉल के दो विकल्प दिखाई देंगे जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुना जा सकेगा