पंजाबशिक्षा और संस्कृति

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों ने इन्नो टेक 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने इन्नो टेक 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान और 7000 का नकद पुरस्कार जीता। यह प्रतियोगिता पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला में आयोजित की गई थी। विद्यार्थियों ने “स्मार्ट एक्सीडेंट अलर्ट सिस्टम विद लोकेशन ट्रैकिंग” नामक एक नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसे निर्णायकों द्वारा काफी सराहा गया। यह प्रोजेक्ट सड़क दुर्घटनाओं के दौरान तुरंत सूचना भेजने और लोकेशन ट्रैक करने में मदद करता है, जिससे समय पर सहायता पहुंचाई जा सकती है। यह प्रोजेक्ट विद्यार्थियों सुजल शर्मा, ताशिक रेज़ा, ईशांत शर्मा और नितीश कुमार द्वारा तैयार किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां कॉलेज का नाम रोशन करती हैं। ऑटोमोबाइल विभाग के इंचार्ज गौरव शर्मा ने भी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि विभाग हमेशा विद्यार्थियों को नई तकनीक और नवाचार की ओर प्रेरित करता रहेगा। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को इस अवसर पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button