

अमृतसर: अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में देर रात पुलिस चौकी के सामने फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गांव नवां पिंड में अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान एक युवक पुलिस चौकी के सामने ही गिर गया। उसके शरीर पर गोली लगने के गंभीर निशान थे और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


