Sliderराष्ट्रिय

MCX पर आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी में गिरावट

जालंधर: मंगलवार को कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange of India पर सोने की कीमत 199 रुपये गिरकर 1,53,744 रुपये तक पहुंच गई। यह गिरावट करीब 0.13% की रही। बाजार खुलने के बाद से ही सोने में हल्की कमजोरी बनी हुई है। वहीं, चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी 1,697 रुपये टूटकर 2,50,848 रुपये पर कारोबार करती नजर आई। यह करीब 0.67% की गिरावट है
24 कैरेट: ₹15,544 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,250 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,662 प्रति ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। सोना लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है और निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। वैश्विक बाजार में सोना अभी 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे बना हुआ है। इस गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं, जिनसे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button