
पॉश रेस्टोरेंट में सैंडविच में मिला ज़िंदा कीड़ा मची अफरा तफरी

दिल्ली: दिल्ली-NCR से सटे गुरुग्राम के PAUL रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और फूड सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नाश्ता करने पहुंचे ग्राहक जिनका नाम सुलभ माथुर है उनके सैंडविच में एक ज़िंदा कीड़ा रेंगता हुआ मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है।कीड़ा मिलने से पहले ही वह लगभग आधा सैंडविच खा चुके थे। वीडियो में ब्रेड बन के बीच रखे मीट के ऊपर एक सफ़ेद कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। माथुर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज होराइज़न सेंटर के Paul’s में चौंकाने वाली घटना हुई। हम सुबह करीब 11 बजे नाश्ते के लिए गए और 6-7 डिश ऑर्डर कीं। एक ज़िंदा कीड़ा देखकर हम हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इस घटना पर हैरानी जताई, जबकि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में अपने बुरे अनुभवों के बारे में भी बताया।



