दिल्ली: यूरोप भयंकर आग की चपेट में आ चुका है फ्रांस और स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग की वजह से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं वहीं, ढाई लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है फ्रांस की टीमें बोर्डो शहर के आस-पास के इलाकों में आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि स्पेन के फायरफाइटर मैड्रिड इलाके में आग को दोबारा भड़कने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं फ्रांस में 98 हजार हेक्टेयर जमीन जलकर राख हो गई, जो एक नया रिकॉर्ड है यह देश के इतिहास में जंगल की आग का सबसे भयानक संकट हैफ्रांस के बोर्डो के पास जंगल में अचानक और तेजी आग फैली जबकि स्पेन ने भी आग लगने के बाद मुश्किल वक्त की चेतावनी दी है स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि अब तक एक लाख तीस हजार हेक्टेयर जमीन जल गई हैnजंगल में लगी आग को तेज हवाओं ने और ज्यादा भड़का दिया