Sliderअन्य राज्य

बंगाल की वो सीट जहां अब तक नहीं आए नतीजे, 24 घंटे से जारी है काउंटिंग; TMC-BJP में कड़ी टक्कर

पश्चिम बंगाल  : पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. बीजेपी यहां पहली बार सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है. मगर बंगाल में एक सीट ऐसी भी है, जहां रात भर काउंटिंग चली लेकिन नतीजे का इतंजार अब भी है. वो सीट राजारहाट न्यू टाउन सीट है. यहां काउंटिंग अभी भी जारी है. 17 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है जबकि एक राउंड की गिनती बाकी है. यहां टीएमसी के तपश चटर्जी और बीजेपी के पीयूष कनोडिया में कड़ी टक्कर है.इस सीट से टीएमसी के तपश चटर्जी आगे चल रहे हैं. दोनों के बीच 323 वोटों का मार्जिन है.बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पिछले चुनाव में 215 का आंकड़ा छूने वाली TMC इस बार 80 सीटों पर सिमट गई. सीएम ममता अपनी सीट भी नहीं बचा पाई. भवानीपुर जो उनका गढ़ माना जाता था, वहां भी उन्हें करारी हार मिली. यहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने ममता को 15105 वोटों से हराया. सुवेंदु को 73917 वोट मिले जबकि ममता 58812 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं.

Related Articles

Back to top button