बिहार: बिहार में आज नई सरकार का गठन हुआ और सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। तीनों को पटना में आज पद की शपथ ग्रहण कराई गई। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक साधारण शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट, विजय और बिजेंद्र को शपथ दिलाई।अब मई महीने में कैबिनेट विस्तार करके चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि नई सरकार में विजय कुमार सिन्हा को शामिल नहीं किया गया है, जबकि नीतीश कुमार सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।