Sliderअन्य राज्य

हिमाचल उपचुनाव में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत

himachal bye election to assembly constituencies results july 2024

हिमाचल प्रदेश :  देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। सामने आ रहे रुझानों में फिलहाल 3 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। वहीं देहरा से चुनाव लड़ रहीं प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्ख की पत्नी कमलेश ठाकुर 6 राउंड पर 1815 वोट आगे चल रही हैं। बता दें कि देहरा पर कमलेश ठाकुर और भाजपा के होशियार सिंह के बीच मुकाबला है। यहां तीन चुनाव में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई है।देहरा की सीटपर  2012 में पहली बार चुनाव करवाए गए थे। यहां पर एक बार भाजपा के रविंद्र रवि और दो बार आजाद होशियार सिंह ने चुनाव जीता है। यानी कि अब देखना यह है कि यहां कमलेश पहली बार कांग्रेस का खाता खोलने में सफल होती है या नहीं। देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए इस बार 65.42% मतदान हुआ. यह 2022 के मुकाबले 5.62% कम रहा है. इससे पहले, 2022 में यहां पर 71.04% लोगों ने वोट डाला था।

देहरा – कांग्रेस से कमलेश ठाकुर 1815 वोट आगे
हमीरपुर – कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा 883 वोट आगे
नालागढ़ – कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 2194 वोट आगे

सुत्रो के हवाले से पता चला है हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चार सीटों में से तीन कांग्रेस को और एक भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त हुई है जिसमें से एक सीट पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने जीत हासिल की

Related Articles

Back to top button