Uncategorized

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्वस में शामिल हुए मान

फगवाड़ा 21 अप्रैल (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान आज भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में एस.एस. जैन सभा द्वारा स्थानीय कटैहरा चौक में आयोजित समागम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समूह जैन समाज को भगवान महावीर स्वामी के प्राक्टय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी त्याग, तप, सत्य व अहिंसा के शाश्वत प्रतीक हैं। उन्होंने विश्व को जियो और जीने दो का संदेश दिया जो आज भी सार्थक है। विश्व में शांति और समाज में समरसता स्थापित करने के लिये भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों का पालन करना चाहिये। इस दौरान एस.एस. जैन सभा के चेयरमैन दविन्द्र जैन, प्रधान महिन्द्रपाल जैन, उप प्रधान रवि जैन, सचिव रजनीश जैन, उप सचिव नरेश जैन एवं कोषाध्यक्ष अनिल जैन की ओर से जोगिन्द्र मान का पधारने के लिये आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ललित जैन, अजीत जैन, सुभाष जैन के अलावा आप  पार्टी के ब्लाक प्रधान नरेश शर्मा, व्यापार सैल फगवाड़ा के कोआर्डीनेटर गुरदीप सिंह तुली, महिला नेत्री प्रितपाल कौर तुली, आशु सहोता यूथ कोआर्डिनेटर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button