पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा ने ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड’ में राज्य स्तर पर प्राप्त किया स्वर्ण पदक

● विद्यालय प्रबंधन एव श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यालय में ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ की ओर से ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड’ (2023-24) की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती सुमन नरूला तथा श्रीमती सुरिंदर सेठी के मार्गदर्शन में तीसरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस परीक्षा में रिया ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
‘ABHO’ द्वारा घोषित परिणाम में
आरव,मृदुल,अनुष्का दास,रिद्धिमा,मान्या हर्षिता,अनिका शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। राघव चोपड़ा, दीया वर्मा, कृतिका सृष्टि,हृतिका ने रजत पदक तथा
शिनाया जीना, पल्लवी, केशव, प्राची और अनन्या ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ की ओर से परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने रिया के उल्लेखनीय प्रदर्शन
की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी रिया, विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सबको बधाई दी।

Related Articles

Back to top button