Sliderराष्ट्रिय

2 सिलेंडर फटे , जलीं 4 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अगलगी की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। सबसे गंभीर घटना आज सुबह पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके से सामने आई जहां एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत की पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पार्किंग में रखे दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए और वहां खड़ी चार गाड़ियां जलकर राख हो गईं। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। गनीमत यह रही कि दिल्ली फायर सर्विस के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमारत में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button