Sliderदोआबापंजाब

एच.एम.वी. की बीएफए की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन।

 जालंधर : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर की बैचलर आफ फाइन आर्ट्स  सेमेस्टर- 5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। दीपाली ने 600 में से 534 अंक प्राप्त कर छठा स्थान, यांगचेन डोलकर ने 528 अंक प्राप्त कर सांतवा स्थान, स्मृति शर्मा ने 524 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान तथा किरनजोत कौर ने 523 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी व उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. नीरू भारती शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, सुश्री टविंकल, सुश्री चाहत व सुश्री मनप्रीत भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button