दिल्ली: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव गहरा गया है। क्योंकि युद्ध खत्म करने के लिए जहां शांति वार्ता जारी है, वहीं अमेरिका के हमले भी जारी हैं। 48 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और ईरान के ड्रोन भी ढेर किए। सेंटकॉम ने बीती रात दक्षिणी ईरान में IRGC की नावों पर भी हमले किए हैं। इस दौरान बंदर अब्बास के पूर्वी हिस्से में 3 धमाकों की आवाजें सुनी गईं सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने हमलों को आत्मरक्षा की कार्रवाई करार दिया है। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सैनिकों की रक्षा और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए हमले किए गए हैं। क्योंकि IRGC की कोशिश होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की है। 2 दिन पहले सोमवार को भी अदक्षिणी ईरान में मिसाइल लॉन्च साइटों और ईरानी नौसेना की उन नावों को तबाह किया था, जो कथित तौर पर समुद्र में बारूदी माइंस बिछाने का प्रयास कर रही थीं।