Sliderअन्य राज्य

मुरादाबाद की RH इंटरनेशनल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

मुरादाबाद:यूपी के मुरादाबाद में सोमवार की दोपहर एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धूकर जल उठी, आग की लपटे 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया दमकल की कई गाड़ियां एक साथ पहुंची और आग बुझाने में जुट गई घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित गोट रोड की बताई जा रही है यह आरएच इंटरनेशनल फैक्ट्री है, जिसमें लकड़ी का काम किया जाता था फैक्ट्री में लकड़ी होने की वजह से आग और तेजी से बढ़ती चली गई घटना के बाद प्रशासन भी अलर्ट पर है घटना की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में काम कर रहे सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला क्योंकि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे फैक्ट्री के अंदर भी धुआं भरने लगा था आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आग जिस हिसाब से दिख रही है, उससे भारी नुकसान होने की संभावना दिख रही है मुरादाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लपटे 20 फीट ऊंची उठ रही हैं 2 किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री का धुएं का गुबार दिख रहा है घटना की जानकारी लगते ही दमकल की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं, जबकि और गाड़ियों को भी बुलाया गया है बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सूखी लकड़ी का स्टॉक रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग और तेजी से बढ़ती जा रही थी

Related Articles

Back to top button