मोहाली, (20/04/2026) – भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने मोहाली के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा का मेयर बनने पर मोहाली की सूरत पूरी तरह बदल दी जाएगी और शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साफ-सुथरा प्रशासन, बेहतर सड़कें, पानी और सफाई व्यवस्था के साथ-साथ बेहतर ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को भी विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को आसान और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।
उन्होंने दृढ़ता से कहा कि शहर में कोई भी गार्बेज डंप या प्लांट नहीं बनने दिया जाएगा। कचरा प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल समाधान लागू किए जाएंगे, ताकि मोहाली को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डरों की धक्केशाही और लापरवाही का शिकार हो रही कॉलोनियों के लोगों की भाजपा पूरी मदद करेगी और उनके मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच है कि मोहाली को दुनिया के नक्शे पर एक मॉडल शहर के रूप में स्थापित किया जाए, जो सुनहरे अक्षरों में अपनी पहचान बनाए।
उभ्भा ने आगे कहा कि मोहाली के लोग विकास, पारदर्शिता और ईमानदार नेतृत्व को चुनें और भाजपा को मजबूत बनाकर शहर के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
— जारी कर्ता:
Hardev Singh उभ्भा
प्रदेश प्रेस सचिव, भाजपा पंजाब