
*मोगा / जालंधर, 30 जुलाई:* मुस्लिम संगठन पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक मोगा में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जन-जन तक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज के योग्य, ईमानदार और सेवा भाव रखने वाले लोगों को संगठन से जोड़ा जाए, ताकि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक के दौरान मुस्लिम संगठन पंजाब के महासचिव मोहम्मद मजहर आलम मजाहिरी ने जिला मोगा प्रधान पद के लिए पूर्व पटवारी मौलाना हुसैन अहमद मसीता जिला मोगा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके बाद मौलाना हुसैन अहमद को मुस्लिम संगठन पंजाब का जिला मोगा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट और फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मुसलमानों की सामूहिक समस्याओं को संगठित तरीके से सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष रखना है। उन्होंने कहा कि यदि समाज चाहता है कि उसकी जायज मांगों का समय पर समाधान हो, तो सभी को एक मजबूत मंच पर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब आज समय की जरूरत, कौम की आवाज और बेहतर भविष्य की उम्मीद बन चुका है।
नवनियुक्त जिला प्रधान मौलाना हुसैन अहमद को एडवोकेट नईम खान और महासचिव मोहम्मद मजहर आलम मजाहिरी ने औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। दोनों नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जिला स्तर पर और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
अपने संबोधन में मौलाना हुसैन अहमद ने संगठन के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जिले भर में संगठन को मजबूत बनाने और समाज की सेवा के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने एडवोकेट नईम खान और महासचिव मोहम्मद मजहर आलम मजाहिरी का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें कौम और समाज की सेवा का अवसर प्रदान किया है।
बैठक में मुस्लिम भलाई बोर्ड तहसील ज़ीरा के अध्यक्ष हाफिज बिलाल अहमद, सरफराज खान, बदरुल खान , नथूके पिंड हल्का वाघा पुराना मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद मुस्तफा, धर्मकोट मस्जिद के इमाम मुखातिब कारी मोहम्मद आबू बकर, नगीना खुर्द पिंड के इमाम कारी मोहम्मद इकबाल, बघा पुराना के इमाम मोहम्मद साबिर, हकीम मोहम्मद तारीफ, जामा मस्जिद कपूर के इमाम फखरुद्दीन, तलवंडी भांगड़ा ना के इमाम कारी मोहम्मद हुजैफा, मोगा सिटी के इमाम कारी अब्दुल रहमान कासमी, मस्जिद निहाल सिंह वाला के नाम मौलाना तौफीक, कोटी सीखा मस्जिद प्रधान मोहम्मद फारूक कश्मीरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।