Sliderराष्ट्रिय

क्या है ट्रंप का 200% टैरिफ प्लान, जेनेरिक दवाओं पर लगेगा, भारत पर क्या असर

दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों से आने वाली जेनेरिक दवाओं पर 200 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है ट्रंप का यह फैसला अमेरिकी बाजार में बड़ा बदलाव लाने वाला है इसका मुख्य उद्देश्य विदेशी दवाओं पर अमेरिका की निर्भरता खत्म करना और दवा बनाने वाली कंपनियों को अमेरिका में ही अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए मजबूर करना है अमेरिका को 40% जेनरिक दवाएं सप्लाई करने वाले भारतीय फार्मा सेक्टर को इस फैसले से फिलहाल 2 साल की राहत मिली है जानिए ट्रंप के इस नए टैरिफ शेड्यूल का भारतीय कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा और इससे बचने का क्या तरीका है ट्रंप सरकार ने इस टैरिफ प्लान को तीन अलग-अलग चरणों में लागू करने का खाका तैयार किया है 1 अगस्त 2026 से अगले दो साल तक अमेरिका आने वाली जेनेरिक दवाओं पर शून्य टैरिफ रहेगा दो साल की राहत खत्म होने के बाद अगले एक साल तक दवाओं पर 100% टैरिफ वसूला जाएगा. चौथे साल से आयातित जेनेरिक दवाओं पर सीधा 200% टैरिफ लागू हो जाएगा

Related Articles

Back to top button