Sliderदोआबापंजाब

हितेंद्र राणा बने श्री राम सेना फगवाड़ा शहरी के अध्यक्ष, गौरव बग्गा महासचिव

फगवाड़ा 21 अप्रैल (शिव कौड़ा) श्री राम सेना पंजाब की एक बैठक प्रांतीय अध्यक्ष शिव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें फगवाड़ा इकाई का गठन करते हुए हितेंद्र राणा गिन्नी को श्री राम सेना का शहरी अध्यक्ष और गौरव बग्गा को महासचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान वार्तालाप में श्री राम सेना के संस्थापक राजीव चहल व प्रांत प्रधान शिव शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए श्री राम सेना पंजाब समाज और धर्म हित में कार्य करती रहेगी। हितेन्द्र राणा गिन्नी और गौरव बग्गा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का नियुक्ति के लिये आभार जताया और कहा कि वे शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इस अवसर पर राहुल शैरी, जसविन्द्र साबा, गुरबख्श शेरा, राहुल करवल, दीपू शर्मा, भीम आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button