जालंधर: जालंधर में एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियाँ चलने की सूचना है, बताया जा रहा है कि भार्गव कैंप इलाके में डीसी नाम के युवक ने कई गोलियाँ चलाई है फिलहाल किसी के गोली लगने की सूचना नहीं है, जानकारी के अनुसार एकसाइज टीम के द्वारा भार्गव कैंप में शराब बेचने की सूचना थी कि तभी वहा टीम पर कई गोलियाँ चलवाई गई हैं जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एकसाइज टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई है, गोली चलाने वाले को एक राजनीतिक दल का भी संरक्षण प्राप्त है जिस कारण उसके हौसले बुलंद है।