Sliderपंजाब

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमृतसर के छेहरटा में स्थित ठाकुर मंदिर के बाहर धमाका

अमृतसर : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई अमृतसर के छेहरटा में स्थित ठाकुर मंदिर के बाहर धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार में 1 के करीब दो युवक मंदिर के बाहर पहुंचते है। इसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंदिर के अंदर कुछ फेंकते हैं जिससे ब्लास्ट होता है। इस धमाके के कारण मंदिर की बाहरी दीवार को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके बाद आसपास रहने वाले लोग मंदिर के पुजारी को फोन करके इसकी सूचना देते है। इसके बाद पंडित वहां पहुंचता है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर 2 युवक नजर आते हैं तो मोटरसाइकिल पर आते दिखाई है। वह मंदिर में कुछ फेंक कर चले जाते हैं, जिसके बाद धमाका होता है। फिलहाल इस मामले में मंदिर के पुजारी ने छेहरटा पुलिस को शिकायत दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button