

जालंधर, 5 सितंबर। रॉयल रेजिडेंसी में शनिवार को जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रॉयल रेजिडेंसी के बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसकी अगुवाई रॉयल रेजिडेंसी के एम.डी. श्री जुगिंदर सिंह जी ने की। पूजा एवं आरती के उपरांत प्रसिद्ध भजन गायक करण खुराना, जिन्हें करण कृष्णा के नाम से भी जाना जाता है, द्वारा सुंदर भजन संध्या प्रस्तुत की गई। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।
आरती के बाद श्रद्धालुओं को फ्रूट और मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों के लिए लंगर एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई।
रॉयल रेजिडेंसी के सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की सुंदर झलक देखने को मिली।



