Sliderपंजाब

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में 9 छात्र गिरफ्तार

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले में 9 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया गया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी नवीन सिंगला के साथ एसएसपी गौरव तूरा और एसआईटी इंचार्ज वनीत अलाहवत भी मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फगवाड़ा, जम्मू-कश्मीर और मुंबई से संबंधित युवक शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में 7 छात्र और 2 बाहरी व्यक्ति बताए गए हैं। इनमें एक आरोपी नाबालिग भी है।डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस की तरफ से शुरुआत में छात्रों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था। उनके अनुसार, जब प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस और मीडिया कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की गई, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया।

Related Articles

Back to top button