पंजाबशिक्षा और संस्कृति

लायंस क्लब जालंधर ने 30 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गैस चूल्हे*

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब जालंधर ने आज एक बार फिर मानवता की सेवा की मिसाल पेश की। क्लब के ऊर्जावान और सेवाभावी प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अध्यक्षता में 30 जरूरतमंद परिवारों को गैस चूल्हे वितरित किए गए।यह सेवा प्रकल्प क्लब प्रधान अश्वनी मल्होत्रा और क्लब एडवाइजर आर.एस. आनंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों लायन हस्तियों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में *लायन सुधीर कपूर, काजल कपूर और शौनक कपूर का विशेष सहयोग रहा*।कार्यक्रम के दौरान *पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा ने प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब जालंधर निरंतर नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि अश्वनी मल्होत्रा के प्रधान बनने के बाद से क्लब की सेवा गतिविधियों में अभूतपूर्व तेजी आई है। वे न केवल एक कुशल नेतृत्वकर्ता हैं, बल्कि उनके मन में समाज के वंचित वर्ग के प्रति सच्ची करुणा और सेवा का भाव है। आज का यह गैस चूल्हा वितरण समारोह उनके इसी सेवाभावी व्यक्तित्व का प्रतीक है*।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन क्लब सेक्रेटरी अरुण वशिष्ट ने किया।इस अवसर पर प्रथम लेडी शशि मल्होत्रा, सुधा वशिष्ट,काजल कपूर,रूपिंदर अग्रवाल,बंदना मेहता,मनविंदर कौर,एडवाइजर आर.एस. आनंद, पूर्व प्रधान रवि मलिक, डॉ. पीजेएस अनेजा, राजेंद्र पाल सिंह बहल, सीनियर उप प्रधान सतबीर सिंह भाटिया, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुधीर कपूर, ट्रेजरर सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी, लायन एन.के. कांसरा, ए.के. बहल, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, गुरदीप सिंह ठुकराल, मोहित सलूजा, राकेश खिल्लन, रमेश कुमार कश्यप, खुशपाल सिंह, गौरव उप्पल, कुलजीत सिंह,संजीव चोपड़ा, यशपाल, जगदीप सिंह संगर सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे।
*अंत में प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहेगा*।

Related Articles

Back to top button