Sliderअन्य राज्य

दिल्ली की हवा जहरीली 26 इलाकों में रेड जोन

दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ ही वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। सुबह घर से बाहर निकलते ही आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत आम हो गई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे राजधानी के लगभग सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि कल से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।बवाना, मुंडका, रोहिणी, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, द्वारका, आईटीओ, नेहरू नगर, विवेक विहार, सिरिफोर्ट और सोनिया विहार सहित कुल 26 इलाके रेड जोन में दर्ज किए गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, बिना तेज हवा या मौसम में बड़े बदलाव के फिलहाल हालात में सुधार की उम्मीद कम है।बिगड़ती हवा को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर में ग्रैप का चौथा चरण यानी स्टेज-IV लागू कर दिया है। इसके तहत दिल्ली में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सड़क, फ्लाईओवर, इमारत और अन्य परियोजनाओं से जुड़े कंस्ट्रक्शन वर्क फिलहाल बंद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button