Sliderपंजाब

लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर

जालंधर, 27 अप्रैल
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रधान जयइंद्र कौर ने शनिवार को जालंधर में सभी जिला अध्यक्षों के साथ-साथ बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला वाटरों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने वोट के अधिकार को लेकर पहले से अधिक जागरूक हुई हैं और वह मोदी सरकार की महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए बनाई योजनाओं से भलि प्रकार से अवगत हैं। जयइंद्र कौर ने कहा कि वह बीते कई दिनों से पंजाब के विभिन्न जिलों का दौरा कर चुकी हैं और उन्हें ये जानकर बेहद खुशी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में तेजी से आगे बढ़ रही है। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग का विकास किया है और भविष्य में कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू कर देश को विकासशील देशों की सूची से निकालकर विकसित देशों की सूची में ले जाने की और आगे बढ़ना है। महिला सशक्तिकरण को लेकर जितनी गंभीरता मोदी सरकार की ओर से दिखाई गई है अतीत में किसी पार्टी ने इस पर गंभीरता से कोई फैसला नहीं लिया।
जालंधर की महिलाओं ने महिला मोर्चा प्रधान जयइंद्र कौर को विश्वास दिलाया कि वह मोदी सरकार की नितियों को घर-घर पहुंचाकर अधिक से अधिक महिलाओं को लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर पंजाब महिला मोर्चा प्रधान जयइंद्र कौर के अलावा बीजेपी के सीनियर नेता एंव मंत्री श्री निवासन, अंबिका साहनी, रानीरमनीक, सभी जिलों के प्रधान एंव महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button