Sliderअन्य राज्य

मशहूर मिठाई की दुकान पर CGST की रेड

दिल्ली: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर टीम ने गोराया में एक मशहूर मिठाई की दुकान, उसके घर और फैक्टरी में छापेमारी की। लगभग 23 घंटे तक चलने वाले अभियान में टीम ने कम्प्यूटर, एक डी.वी.आर., मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए, साथ ही लाखों रुपए और एक लॉकर भी सीज किया गया। सूत्रों के अनुसार, शिकायत के आधार पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की टीम 2 दर्जन कर्मचारियों के साथ गोराया मुख्य चौक स्थित हलवाई की दुकान पहुंची। टीम में 2 अधीक्षक, 4 निरीक्षक और फोरैंसिक कर्मचारी शामिल थे। टीम दोपहर 2.30 बजे पहुंची और अगले दिन दोपहर तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान मिठाई विक्रेता के 2 कम्प्यूटर, एक डी.वी.आर., मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। इसके साथ ही बड़ी रकम में नकद और एक लॉकर भी सीज किया गया।विभाग ने जब यह छापा मारा तो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे और किसी भी ग्राहक या अन्य व्यक्ति को दुकान में प्रवेश नहीं करने दिया। अभियान के दौरान कुछ ग्राहकों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस भी हुई। पूरी कार्रवाई का वीडियोग्राफी रिकॉर्ड भी बनाई गई।

Related Articles

Back to top button