Sliderअंतराष्ट्रीय

शादी में अचानक ब्लास्ट से मच गया कोहराम

पाकिस्तान; पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के डेरा इस्माइल खान जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुए भीषण आत्मघाती हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।यह हमला शुक्रवार शाम को डेरा इस्माइल खान के कुरैशी मोड़ के पास स्थित एक घर में हुआ। जिस समय धमाका हुआ उस वक्त घर में शादी का जश्न चल रहा था और मेहमान ढोल की थाप पर नाच रहे थे। तभी एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की छत गिर गई जिससे मलबे के नीचे कई लोग दब गए।खबरों के अनुसार यह हमला शांति समिति के प्रमुख सदस्य नूर आलम महसूद के घर को निशाना बनाकर किया गया था। मारे गए लोगों में एक प्रमुख नाम वहीदुल्लाह महसू का भी है जो शांति समिति के महत्वपूर्ण सदस्य थे। ये समितियां इलाके में आतंकवाद के खिलाफ स्थानीय स्तर पर काम करती हैं।

Related Articles

Back to top button