पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘शो एंड टेल’ प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के दिशानिर्देशन में गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल द्वारा पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी भाषा में ‘शो एंड टेल’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 22 चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित करके उनके बारे में जानकारी साँझा की। श्रीमती ऋतु देवगन तथा श्रीमती पूजा सोढी के निर्णयानुसार अनन्या, रूपनीत सिंह भाटिया,आरोही सहगल तथा रियांशी ने अपनी प्रतिभा के आधार पर विभिन्न पदक जीते। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थियों को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button