पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल ने सीमा पर डटे वीर प्रहरियों के लिए भेजी राखियाँ

● विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में
विद्यार्थियों ने ‘दैनिक जागरण’ द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान ‘भारत रक्षा पर्व’ में भाग लेकर अपने हाथों से बनाई गईं सुंदर राखियाँ सीमा पर डटे वीर प्रहरियों के लिए भेजीं। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों ने गत कई वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सशस्त्र बलों की बहादुरी, बलिदान और अटूट समर्पण का सम्मान करते हुए अपने हाथों से बनी राखियाँ बनाकर कृतज्ञता संदेश भी भेजे।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि शिव ज्योति परिवार, सैनिकों के लिए सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने
कामना की, कि भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट विश्वास के बंधन में बाँधने वाला यह पावन पर्व सबके लिए ढेरों खुशियाँ लेकर आए।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों की भावाभिव्यक्ति की सराहना करते हुए वीर जवानों का आभार प्रकट किया

Related Articles

Back to top button