
● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में 30 जुलाई 2026 को छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘बैगलेस डे’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए विद्यार्थियों ने अनुभवों एवं कौशलों पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने रचनात्मक कौतूहल के साथ सहयोग और व्यावहारिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
● छठी कक्षा के लिए निर्धारित गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने “कुकिंग विदाउट फ़ायर” गतिविधि के माध्यम से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करते हुए स्वच्छता, संतुलित आहार, टीमवर्क और समय-प्रबंधन के साथ-साथ पकवानों की आकर्षक पेशकारी का महत्त्व भी सीखा। उन्हें शेफ़, न्यूट्रिशनिस्ट, होटल मैनेजमेंट एवं फ़ूड सेफ़्टी जैसे विभिन्न करियर-विकल्पों की भी जानकारी दी गई।
● सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने “टाई एंड डाई” गतिविधि के अंतर्गत कपड़ों को विभिन्न प्रकार से मोड़ने, बाँधने एवं रंगने की तकनीक सीखकर आकर्षक डिज़ाइन तैयार किए। ‘फ़ूड कलर्स’ के माध्यम से बनाई गई इन रंग-बिरंगी कलाकृतियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बाख़ूबी प्रदर्शित किया।
● आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘कौशल बोध’ के अंतर्गत “क्रिएटिंग एन एडवर्टाइजमेंट” गतिविधि में समूहों में कार्य करते हुए आकर्षक विज्ञापन और प्रभावशाली स्लोगन लिखे। उत्साहित विद्यार्थियों ने इस गतिविधि के माध्यम से संचार-कौशल, रचनात्मकता, टीमवर्क और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि ‘बैगलेस डे’ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक जिज्ञासा उत्पन्न करके व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से खेल-खेल में नए कौशल सीखाना था।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट की अध्यक्षता में उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की ।