

गोगामेडी: बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाले केएमपी यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।



