Sliderपंजाब

जालंधर में कांग्रेस की नेशनल स्पोक्सपर्सन अनुमा आचार्य ने जारी किया इलेक्शन मेनिफेस्टो

जालंधर में आज कांग्रेस पार्टी की नेशनल स्पोक्सपर्सन अनुमा आचार्य दोबारा पार्टी का मेनिफेस्टो दिखाया गया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र बेरी व कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेनिफेस्टो में जो खास बातें हैं उनके बारे में बताया।

मीडिया से बातचीत करते हुए नेशनल स्पोक्सपर्सन अनुमा आचार्य ने कहां की कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और उन्होंने हमेशा ही देश के हित के लिए काम किया है। मेनिफेस्टो की बात की जाए तो हर वर्ग का इसमें ख्याल रखा गया है। हमारी पार्टी जो भी वादे करती है उन वादों को हमेशा पूरा करती है। युवाओं की बात की जाए तो उनके लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार मिलेगा।

आगे बातचीत करते हुए जब उनसे पूछा आखिर कांग्रेस के पुराने लीडर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर लिफ्ट बढ़ जाती है कुछ लोगों के लिए लाइट जखनी शुरू हो जाती है तो उन्हें लिफ्ट से बाहर जाना पड़ता है। बाकी कांग्रेस के पास बहुत सारे अच्छे नेता हैं जो पार्टी के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

आगे बातचीत करते हुए जब उनसे पूछा गया जालंधर में चौधरी परिवार लगातार चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध कर रहा क्या इससे फर्क पड़ेगा तो उन्होंने कहा किमुझे नहीं लगता इससे कोई भी फर्क पड़ने वाला है।

Related Articles

Back to top button